By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखण्ड के अस्पतालों में महिला सुरक्षा प्राथमिकता – सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के अस्पतालों में महिला सुरक्षा प्राथमिकता – सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार

lokmatujala
Last updated: August 20, 2024 7:29 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE
देहरादून : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सुरक्षा के मद्देनजर सरकार अस्पतालों के लिए एसओपी यानी गाइडलाइन में आवश्यक बदलाव करेगी। जल्द नई एसओपी जारी की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सुबह रक्षाबंधन के मौके पर दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सों और महिला कर्मचारियों ने उन्हें राखियां बांधी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजीपी और गृह सचिव को पत्र लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत महिला डाक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अस्पतालों में सुरक्षा के लिए जल्द ही एसओपी भी बनाई जाएगी। महिला डॉक्टरों, नर्स और महिला कर्मचारियों ने अस्पताल में रात्रि पाली में कार्य के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। महिला कार्मिकों का कहना है कि अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की 24 घंटे तैनाती की जाए, ताकि वे अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस पर स्वास्थ्य सचिव ने सभी महिला कार्मिकों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य सचिव ने महिला डॉक्टर या स्टाफ द्वारा सुरक्षा को लेकर उठाए गए विषय पर आश्वस्त किया कि जल्द ही विभाग की तरफ से गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने और पुलिस चौकी में महिला सिपाहियों की तैनाती करने की मांग की जाएगी। जिससे वहां पर ड्यूटी कर रहे स्टाफ को सुरक्षा मिल सके।
कोलकाता की डॉक्टर बेटी की निर्मम हत्या के बाद डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य ढंग से चल रही हैं।
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि महिला सुरक्षा के उपाय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके रेजीडेंट डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में कोलकाता की घटना के बाद डर का माहौल था, लेकिन स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन के बाद यह भय कम हुआ है।
दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि आज उनके कॉलेज का महिला स्टाफ खुश है, क्योंकि रक्षाबंधन पर उन्हें उनके भाई स्वास्थ्य सचिव की तरफ से सुरक्षा का आश्वासन मिला है। दून मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर ईशान सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ घटना घटी है उससे पूरे देश में आक्रोश है और हर तरफ महिला डॉक्टरों की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है।
इस दौरान डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. गीता जैन, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. एमके पंत, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. नितिन, डॉ. शिव, डॉ. अंकुर पांडे, डॉ. योगेश्वरी, दून मेडिकल कॉलेज के पीआरओ महेंद्र भंडारी के अलावा विनोद नैनवाल, प्रमोद मिश्रा, नवीन खंडूरी मौजूद रहे।
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDr. Anil JoshiDr. Anurag AggarwalDr. Ashutosh SayanaDr. Dhananjay DovalDr. Geeta JainDr. MK PantHealth Minister Dr. Dhan Singh RawatHealth Secretary Dr. R. Rajesh KumarNewsPrincipal of Doon Medical College Dr. Geeta JainRakshabandhanUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देहरादून में एक मंच पर दिखी समूचे उत्तराखण्ड की संस्कृति

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

सदस्यता अभियान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले – विपक्ष की समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करेंगे

By lokmatujala
उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नेताओं और अधिकारियों को दिया विकास के लिए प्रेरक संदेश

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश आमजन हित में हो तेजी से काम

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?