By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सीतापुर केपी सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट के नर्सिंग ऑफिसर पेपर लीक कांड, टीसीएस के अधिकारियों ने सर्वर से की थी छेड़छाड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सीतापुर केपी सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट के नर्सिंग ऑफिसर पेपर लीक कांड, टीसीएस के अधिकारियों ने सर्वर से की थी छेड़छाड़, चार गिरफ्तार

lokmatujala
Last updated: August 9, 2024 7:05 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

सीतापुर : सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित केपी सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट के नर्सिंग पेपरलीक कांड मामले में पुलिस ने टीसीएस के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनकी मदद करने वाले एक केंद्र प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है। टीसीएस के अधिकारियों ने ही सर्वर से छेड़छाड़ कर पेपरलीक कराया था। पुलिस ने इन सभी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पेपरलीक मामले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नैमिष पुरम निवासी अमित मिश्रा, शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर निवासी उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श नगर निवासी अंकित श्रीवास्तव और न्यू ग्वाल मंडी निवासी गौरव राजवंशी को नैपालापुर से बिजवार जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले रेलवे ओबरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 5  मोबाइल, एक प्रिन्टर और 3 डायरी बरामद हुयी हैं। इनमें से उत्कर्ष, अंकित और गौरव टीसीएस के अधिकारी हैं। जिनके जिम्मे ही परीक्षा के दौरान तकनीकी रूप से अलर्ट रहकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी थी।

सर्वर पर डाउनलोड किया था एक्सटेंसन सॉफ्टवेयर, फिर लीक किया पेपर

बीती 15 व 16 जुलाई को के.पी सिंह मेमोरियलल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा थी। इस दौरान राजस्थान के कुछ अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी। जिसमें 8 अभ्यर्थियों और एक अन्य को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान परीक्षा केन्द्र के संजय पाण्डेय की भूमिका संदिग्ध मिली। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके साथ अमित मिश्रा और परीक्षा कराने वाली एजेन्सी (टीसीएस) के तीन अधिकारी उत्कर्ष, अंकित, गौरव ने मिलकर सर्वर पर एक एक्सटेंशन साफ्टवेयर डाउनलोड करने के बाद उसको रिबूट कराया गया।जिसकी सहायता से परीक्षा प्रारंभ होने के बाद प्रश्न पत्र का प्रिन्ट आउट करके अपने गिरोह द्वारा उत्तरमाला तैयार करा ली गयी। हल प्रश्न पत्र को 22 छात्रो तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। जिसमें कुल 8 छात्रों तक पेपर पहुंच पाया। इन आठ छात्रों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

टीसीएस को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि टीसीएस के अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता और परीक्षा केन्द्र के अन्य शामिल व्यक्तियों के बारे में पड़ताल जारी है। एसजीपीजीआई से अभ्यर्थियों की सूचना प्राप्त कर उनका अभ्यर्थन निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा केंद्र व कार्यदायी एजेंसी (टीसीएस) के विरुद्ध भी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED:BlacklistingExamination CentreExecuting AgencyKP Singh Memorial InstituteNewsNursing paper leak scandal casesSGPGISitapurSP Chakresh MishraTalgaon police station areaTCSUttar PradeshUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर तक 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो

By lokmatujala
उत्तराखंड

चुनौतियों को मात देकर खेल शक्ति बनकर उभरा उत्तराखंड

By lokmatujala
उत्तर प्रदेश

कारगिल विजय दिवस: सीएम योगी ने शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- ‘ये दिन हमारी सेना के शौर्य का प्रतीक है’

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों को लेकर हर तरफ उत्साह, 28 जनवरी को होगा शुभारंभ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा मुख्यमंत्री ने पंजाब में की जनता और समाज के लिए विकास की बातें
March 2, 2026
मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे स्मार्ट, तकनीक-सक्षम और युवा-केंद्रित बजट
March 2, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?