हरिद्वार। कांवड़ मेले में आस्था के अनेक रंग दिखाई देने लगे हैं। मेरठ से वीरेंद्र भोला भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर लेकर जल लेने के लिए धर्मनगरी पहुंचे हैं। प्रतिमा का वजन 12 से 13 किलो है। वीरेंद्र ने बताया कि वे हर वर्ष कांवड़ यात्रा में जल लेने मेरठ से हरिद्वार आते हैं। शिव को कंधों पर उठाकर यात्रा करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का नाम लेने मात्र से ही सारी परेशानी दूर हो जाती है और यात्रा आराम से पूरी हो जाती है। कांवड़ ले जाने का उनका उद्देश्य है कि परिवारों में सुख समृद्धि का वास हो और राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वीरेंद्र मेरठ पहुंचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। भगवान शिव की प्रतिमा कंधों पर लेकर पहुंचे वीरेंद्र भोला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हरिद्वार। सोमवार को डॉ. विशाल गर्ग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरिद्वार में आयोजित होने वाली आगामी वाल्मीकि रामकथा के लिए निमंत्रित किया। यह […]
रीव। भारत तिब्बत मैत्री संघ, समता संपर्क अभियान समाजवादी कार्यकर्ता समूह, नारी चेतना मंच, विंध्याचल जन आंदोलन के संयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू नगर […]
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ मेले में कावंड़ियों को स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध […]