By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » संत समाज ने दी निर्मल अखाड़े के ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि..
मुख्य ख़बर

संत समाज ने दी निर्मल अखाड़े के ब्रह्मलीन संतों को श्रद्धांजलि..

lokmatujala
Last updated: July 3, 2024 7:10 pm
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। श्री पंचायत अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के संयोजन में अखाड़े के ब्रह्मलीन संतों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में शबद कीर्तन और अखण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष शामिल हुए। इस दौरान सभी संतों ने हाथरस में हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने ब्रह्मलीन संतों को नमन करते हुए कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन और भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में हमेशा ही अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में ही भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि अखाड़े के संतों ने गुरू परंपरांओं का पालन करते हुए धर्म रक्षा और मानव कल्याण में सदैव अहम योगदान किया है। हाथरस हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार मृतको को पर्याप्त मुआवजा दे और घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था करे। ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से मानव सेवा में उल्लेखनीय योगदान कर रहा है। जो सभी के लिए प्रेरणादायी है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं महंत रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत प्राचीन काल से ही प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, महंत गोविंददास, महंत दुर्गादास, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत अरूण दास, स्वामी कैलाशानंद, महंत मलकियत सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत रंजय सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा करम सिंह, संत दर्शन सिंह, महंत सुरेंद्र सिंह, महंत सुखचैन सिंह, महंत खेमसिंह, संत बलवीर सिंह, समाजसेवी अतुल शर्मा, दीपक जखमोला सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा पूजन कर प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़वाने की उठाई मांग…

By lokmatujala

भय ,आतंक ,गुंडाराज, और भ्रष्टाचार के विरोध में सुराज सेवा दल ने भरी हुंकार, रैली में गजब की भीड़, देखें वीडियो

By lokmatujala
मुख्य ख़बर

त्रिवेंद्र सिंह रावत 32559 मतों से आगे, जानिए त्रिवेंद्र, वीरेंद्र और उमेश कुमार को कितने-कितने वोट मिले

By lokmatujala

रोटरी क्लब कनखल ने पीएसी प्रांगण में किया पौधारोपण…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा: शताब्दी वर्ष में 10 करोड़ घरों और 3.90 लाख गांवों से संपर्क
March 14, 2026
हरियाणा में कल्याणकारी लाभ सीधे बैंक खाते में, हर महीने 10 तारीख को DBT से भुगतान
March 14, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?