By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरेला के दिन 16 जुलाई को मनाया जाएगा “वृक्ष दिवस” -हरितऋषि विजयपाल बघेल।
मुख्य ख़बर

हरेला के दिन 16 जुलाई को मनाया जाएगा “वृक्ष दिवस” -हरितऋषि विजयपाल बघेल।

lokmatujala
Last updated: July 1, 2024 4:44 pm
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

हरिद्वार। दुनिया में हर दिन कोई न कोई विशेष दिन मनाया जाता है लेकिन जीने के लिए सबसे जरूरी प्राणवायु को उत्पादित करने वाले पेड़ के नाम पर अभी तक कोई खास दिवस की न तो मान्यता मिली है और ना ही घोषणा हो पाई है। भारतीय वृक्ष न्यास (ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष हरेला को ऐतिहासिक बनाने लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस को सचेत करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। हरेला के दिन 16 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस के रूप में मनाए जाने का जनाभियान संचालित करने का बिगुल बजा दिया है, हरेला रूपी प्रकृति पर्व को पेड़ के नाम समर्पित कराने के लिए “वर्ल्ड ट्री डे नेटवर्क” गठित कर “ग्लोबल ग्रीन पीस मिशन” के माध्यम से उत्तराखंड के लोकपर्व की पूरे देश से लेकर पूरी दुनिया तक गूंज पहुंचाई जा रही है। उक्त विचार ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल द्वारा प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिर्वतन की सबसे बड़ी समस्या का समाधान केवल हरेला जैसा प्रकृति पर्व में ही निहित है। धरती पर वृक्षों की कमी के कारण ही पृथ्वी आग का गोला बनती जा रही है जिसे ठंडा करने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण कार्य किया जाना और खड़े दरखतों की रक्षा करना जरूरी है। ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के रूप में पहचान बनाने वाले हरितऋषि विजयपाल बघेल ने आगे बताया कि प्रकृति पर्व के रुप अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से केवल दो तारीख मनाई जाती हैं जिनमें एक 14 जनवरी मकर संक्रान्ति और दूसरी 16 जुलाई कर्क संक्रांति यानी हरेला। भूमध्य रेखा के दोनों दिशाओं की जलवायु को प्रभावित करने वाली मकर रेखा और कर्क रेखा भूमंडल के बड़े हिस्से में हरित क्षेत्र बढ़ाने वाली सबसे अनुकूल तिथि 16 जुलाई ही होती है। दुनियां में वृक्षों के रोपण और पोषण के लिए 16 जूलाई सर्वोत्तम दिन होता है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 16 जुलाई को ही “वृक्ष दिवस” के रूप में मान्यता हासिल कराने का संकल्प भारतीय वृक्ष न्यास ने लिया है।उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को वृक्ष दिवस अभियान के रूप में हर नागरिक, हर गांव, नगर, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, संस्थाएं व संगठन आदि तक पहुंचाया जा रहा है। हरित अभियान को देश-दुनिया तक वृक्ष दिवस जन अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, सोशल मीडिया के माध्यम से वृक्ष प्रेमियों को संगठित किया जा रहा है। क्रांतिभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार को केंद्र बनाकर वृक्ष दिवस अभियान का संचालन किया जा रहा है क्योंकि उत्तराखंड से ही निकली वृक्ष सुरक्षा वाली चिपको आंदोलन की धमक ने दुनिया में धूम मचाई। अब 16 जुलाई को “वृक्ष दिवस” की मान्यता मिले उसके लिए हमने शासन प्रशासन के साथ विश्व समुदाय तक अपनी मांग पहुचाई जा रही है, सरकारों और जनसामान्य का अपार समर्थन अभियान को मिल रहा है। ऑनलाइन याचिकाओ के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ तक अपना पक्ष ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया मजबूती के साथ रख रहा है। जन जागरण के लिए 06 जुलाई से जन सहभागिता के वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जो हर स्कूल और गली-मोहल्ले में “वृक्ष दिवस” समारोह के रुप में मनाए जा रहे हैं। हरिद्वार में हर आश्रम, मठ, धार्मिक स्थल, घाट, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संस्था, औद्योगिक क्षेत्र तथा आवासीय कॉलोनी के पार्क इत्यादि स्थलों पर पौधारोपण कर “वृक्ष दिवस” मनाया जायेगा, कई तरह की प्रतियोगिताएं का आयोजन भी होना है। पत्रकार वार्ता में भारतीय वृक्ष न्यास के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने हरेला लोकपर्व-24 को वृक्ष दिवस के रुप में मनाए जाने के लिए संचालित जन की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के मुख्य केंद्र हरिद्वार में 06 जुलाई से “वृक्ष दिवस” समारोह का शुभारम्भ होगा जो 16 सितंबर तक नियमित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के जिला संयोजक प्रमोद शर्मा ने हरिद्वार में हरेला अभियान को “वृक्ष दिवस” अभियान बनाने के लिए तय किए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण दिया। टीटीआई के हरिद्वार संयोजक विनोद मित्तल ने हरेला लोकपर्व को विश्व पर्व बनाने वाली प्रस्तावित योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। पत्रकार वार्ता के दौरान ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र रघुवंशी, रमेश उपाध्याय, राजीव भाई, महेश धीमान, डॉ. ज्ञानप्रकाश, पंडित अधीर कौशिक, निवेदिता, चेतन्य गुरु, राधिका नागरथ आदि शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

भागवत कथा के श्रवण से दूर होते हैं कष्ट -डॉ. विशाल गर्ग।

By lokmatujala

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 04 घोषणाएं की…

By lokmatujala

आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश…

By lokmatujala

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग…

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
March 7, 2026
टटिहरी गाना विवाद: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला में FIR, महिला आयोग का नोटिस, शिक्षा मंत्री बोले- ‘कड़ी कार्रवाई होगी’
March 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?