By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित 20 पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया
राज्यहरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित 20 पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया

lokmatujala
Last updated: January 20, 2026 5:26 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

पंचकूला/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को शुरू हुई चयन प्रक्रिया में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन पत्र दाखिल कराया। प्रस्तावकों में हरियाणा भाजपा इकाई की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित बीस पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाती है।

भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं, जो चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो। साथ ही जिसकी सदस्यता के 15 वर्ष पूरे हो चुके हों।

पार्टी संविधान के मुताबिक ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव समाप्त हो चुके हैं।

अधिकतर पदाधिकारी और मंत्री पहले हरियाणा भवन पहुंचे और यहां से एक साथ भाजपा मुख्यालय के  रवाना हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाद में पार्टी कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया को लेकर सभी नेताओं में उत्साह दिखा।

हर किसी ने कहा कि नितिन नवीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी इस सोच को आगे बढ़ाया कि आने वाला समय युवाओं का है। नितिन नवीन सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पहले रहे अध्यक्षों ने भी बेहतर काम कर पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। नए अध्यक्ष युवा होंगे वह और अधिक उर्जा के साथ पार्टी को आगे ले जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा नए अध्यक्ष के मिलने से पूरी पार्टी में उत्साह है। बता दें कि मंगलवार को नए अध्यक्ष के नाम का अधिकारिक रूप से पार्टी की ओर से घोषणा की जाएगी।

ये बने प्रस्तावक

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्व मंत्री विपुल गाेयल, उर्जा मंत्री अनिल विज, कृष्ण बेदी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महिपाल ढा़ड़ा, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर प्रस्तावक बने।

वहीं, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, उषा प्रियदर्शी , पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, नसीम अहमद, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, रामचंद्र जागड़ा, सुभाष बराला, रेखा शर्मा, सांसद धर्मवीर सिंह ,पूर्व मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित बीस पदाधिकारी प्रस्तावक बने थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

एक मई से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे सरकारी मुलाजिम

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

पिटकुल एमडी ने 132 केवी उपकेंद्र धौला खेड़ा के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड का बढ़ा मान: शूटिंग कोच सुभाष राणा को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

By lokmatujala

BPSC ने निकाली मोटर वाहन निरीक्षक की बंपर भर्ती, 10वीं पास और डिप्लोमा धारकों के लिए शानदार मौका

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की
January 20, 2026
पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा का नया युग: मुफ्त हेल्थ कार्ड और इलाज की सुविधा जल्द
January 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?