By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रदेश के 19 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा नवीनीकरण
उत्तराखंडराज्य

प्रदेश के 19 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा नवीनीकरण

lokmatujala
Last updated: January 16, 2026 1:50 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। प्रदेश के 19 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत जल्द बदलने जा रही है।

राज्य सरकार ने इन विद्यालयों के भवनों के पुनर्निर्माण, मरम्मत एवं कक्षा-कक्ष निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है। निर्माण कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाएं भी नामित कर दी गई हैं, जिनके संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी किया जाएगा।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संरचना और भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के पांच जनपदों—पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा—के 19 विद्यालयों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।

पिथौरागढ़ जनपद के पांच विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14.12 लाख से 28 लाख रुपये तक की धनराशि स्वीकृत की गई है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के 10 विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 16.53 लाख से 27.88 लाख रुपये तक की स्वीकृति दी गई है।

ऊधमसिंह नगर जनपद के दो विद्यालयों में 17.01 लाख और 23.44 लाख रुपये की धनराशि से निर्माण व मरम्मत कार्य होंगे। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के खंडानऊ प्राथमिक विद्यालय के लिए 33.96 लाख तथा अल्मोड़ा जिले के लामासिंह प्राथमिक विद्यालय के लिए 13.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह धनराशि राज्य सेक्टर के वृहद निर्माण मद से स्वीकृत की गई है तथा पेयजल निगम एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाएंगे ताकि समयबद्ध तरीके से विद्यालयों का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत पूरी हो सके और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक अंतर्गत तीन राजकीय विद्यालयों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के लिए 69.16 लाख रुपये के आंगणन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसमें तुनवाला-2 विद्यालय के लिए 12.97 लाख, आराघर-2 के लिए 22.52 लाख तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आराघर धर्मपुर के लिए 33.67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
मासूम की मांग: CM योगी ने बच्चे से पूछा क्या चाहिए? नन्हा मेहमान बोला- चिप्स चाहिए…, सामने आया मजेदार वीडियो

मकर संक्रांति के पर्व पर गोरखपुर पहुंचे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल ने की भेंट

By lokmatujala
उत्तर प्रदेश

अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, 10 प्रस्ताव पास – Parvat Sankalp News

By lokmatujala

आज दोपहर 1:00 बजे प्रदेश के एक भ्रष्ट तहसीलदार की पोल खुलेगा सुराज सेवा दल

By lokmatujala
उत्तराखंड

सायरन ड्रिल से आमजन होंगे तैयार, प्रशासन ने किया महत्वपूर्ण संदेश जारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मासूम की मांग: CM योगी ने बच्चे से पूछा क्या चाहिए? नन्हा मेहमान बोला- चिप्स चाहिए…, सामने आया मजेदार वीडियो
January 16, 2026
यूपी में 100 दिन तक चलेगा विशेष सघन टीबी रोगी खोज अभियान, स्क्रीनिंग पर रहेगा जोर
January 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?