By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड वित्त सेवा संघ का 10वां वार्षिक अधिवेशन, गठित हुई नई कार्यकारिणी
उत्तराखंड

उत्तराखंड वित्त सेवा संघ का 10वां वार्षिक अधिवेशन, गठित हुई नई कार्यकारिणी

lokmatujala
Last updated: September 14, 2024 6:10 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE
देहरादून : उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वां वार्षिक अधिवेशन देहरादून में आयोजित किया गया। इस अवसर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी तथा उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने वित्त सेवा से जुड़े अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वित्त सेवा प्रतिष्ठा प्राप्त सेवा है। वित्त विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग है, जो कि वित्तीय अनुशासन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अनेक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में वित्त विभाग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान वित्त मंत्री ने वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ शासन की नींव बताते हुए संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपने संबोधन में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य के विकास में उत्तराखण्ड वित्त सेवा के योगदान का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिदृश्यों के अनुसार अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली तथा नियमों की व्याख्या करनी होगी, ताकि सरकार आम जनमानस की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड वित्त सेवा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष के पद पर जयपाल सिंह तोमर, महासचिव के पद पर ख़ज़ान चंद्र पांडेय तथा उपाध्यक्ष गढ़वाल के पद पर भूपेन्द्र प्रसाद कांडपाल को यथावत रखते हुए उपाध्यक्ष कुमाऊँ के पद पर सूर्य प्रताप सिंह का चुनाव किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर संजीव कुमार तथा सचिव प्रशासन के पद पर शशि सिंह का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में संघ के महासचिव  ख़ज़ान चंद्र पांडेय ने समस्त वित्त परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।
इस दौरान अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली, अपर सचिव वित्त अरुणेन्द्र चौहान, गंगा प्रसाद, अमिता जोशी सहित उत्तराखण्ड वित्त सेवा के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TAGGED:Additional Chief Secretary Finance Anand BardhanAdditional Secretary Chief Minister Manmohan MainaliAdditional Secretary Finance Arunendra Chauhan.DehradunDirector Treasury Dinesh Chandra LohaniFinance Minister Premchand AggarwalNewsSecretary Finance Dilip JawalkarUttarakhandUttarakhand Financial Services AssociationUttarakhand Financial Services Association President Jaipal Singh Tomar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी आशा  नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

By lokmatujala
उत्तराखंड

 ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग  के पास हुआ हादसा, गंगा में समाया ट्रक

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

पत्रकारों की पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

समानता के साथ समरसता कार्यक्रम: प्रयागराज महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में मुख्यमंत्री धामी का सम्मान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?