देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिसके लिए आने वाले महीनों में देश के दिग्गजों के दौरे तय किये गये हैं. साथ ही कांग्रेस ने उत्तराखंड सोशल मीडिया टीम में भी नई नियुक्तियां की है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है.
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष(Chairpersons) पद पर अभिनव थापर को नियुक्ति दी गई है. उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में भारत शर्मा, हर्षित सिंह बिष्ट का नाम तय किया गया है.
इसके साथ ही समन्वयक (Coordinators) के रूप मेंमधुसूदन सुंदरीयाळ, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा, जसवीर कौर को नियुक्त किया गया है. ये सभी नियुक्त पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में अहम रोल अदा करेंगे. ये पदाधिकारी सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस की रीति नीति को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे. साथ ही बीजेपी से नरेटिव वॉर में भी कांग्रेस की ये नई टीम बड़ी भूमिका निभाएगी.
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं. उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई है कि नई टीम उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग जनसरोकारों की आवाज को और अधिक मजबूती, प्रभावी ढंग से एवं व्यापक स्तर पर जनता तक पहुचाएगी.
इससे पहले कांग्रेस ने मीडिया से जुड़े कामों को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था. जिसके तहत पांच कोऑर्डिनेटर बनाए गये. जिसमें पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया. प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई थी.
