By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में आफत की बारिश, SDRF बनी छात्रों की ढाल, हर किसी को पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर
उत्तराखंड

देहरादून में आफत की बारिश, SDRF बनी छात्रों की ढाल, हर किसी को पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर

lokmatujala
Last updated: September 16, 2025 8:28 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं, पुल बह गए हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश से हालात इतने बिगड़ गए कि पौंधा क्षेत्र में स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में जलभराव हो गया। देखते ही देखते पानी पूरे कैंपस में फैल गया और हॉस्टल व क्लासरूम में मौजूद करीब 200 छात्र-छात्राएं फंस गए। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को मिली, तुरंत एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जलभराव की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन एसडीआरएफ के जवानों ने पूरी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी छात्र-छात्रा को कोई गंभीर चोट या नुकसान नहीं हुआ। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इंस्टिट्यूट प्रशासन के मुताबिक, पानी के तेज बहाव के कारण हॉस्टल और कैंपस में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। छात्र-छात्राएं काफी डरे हुए थे, लेकिन समय रहते बचाव दल पहुंच गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान प्रशासन की मदद की।

Contents
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टप्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 16 सितंबर को देहरादून, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। खासकर नदियों और बरसाती नालों के किनारे बसे लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून सहित प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं। टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

TAGGED:dehradun floods 2025dehradun sdrf rescuedehradun students rescueUttarakhand Cloudburst Newsuttarakhand rain newsउत्तराखंड भारी बारिश अलर्टदेवभूमि इंस्टिट्यूट जलभरावदेहरादून बारिश खबरदेहरादून मौसम विभाग चेतावनीपौंधा इंस्टिट्यूट बाढ़
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में साइबर हमला,90 सरकारी वेबसाइट्स ठप, सरकारी कामकाज हुआ बंद

By lokmatujala
उत्तराखंड

स्थानीय संदर्भों को शामिल कर तैयार करें पाठ्य पुस्तकें: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

By lokmatujala
उत्तराखंड

नेशनल आयुष मिशन में उत्तराखंड का अच्छा काम, केंद्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने की तारीफ

By lokmatujala
उत्तराखंड

बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की महिला राफ्टिंग टीम देवप्रयाग संगम से गंगा सागर की यात्रा पर निकली

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?